मंगलवार, जुलाई 2, 2024

Creating liberating content

Search Example

सलमान खान ने अपने परिवार को दिखाई “Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan”, दोस्तों और स्टाफ से भी लिया फीडबैक

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan:

2014 की तमिल फिल्म वीरम का हिंदी रीमेक बानाए जाने की चर्चा काफी दिनों से थी। पहले कहा जा रहा था कि फिल्म का हिंदी वर्जन अक्षय कुमार के साथ बनाया जा रहा है। जिसका पहले टाइटल लैंड ऑफ लुंगी रखा गया था। बाद में जिसे बच्चन पाण्डे कर दिया गया। फिल्म का निर्देशन फरहाद शामजी कर रहे हैं।

फरहाद सामजी ने फिल्म से अक्षय कुमार का लुक भी रिलीज कर दिया था, जो लोगों को काफी पसन्द आया था। लेकिन बाद में सामजी ने घोषणा की कि फिल्म वीरम की रीमेक नहीं है। दरअसल शामजी, वीरम की रीमेक पर काम कर रहे थे। शामजी ने अक्षय को फिल्म की कहानी भी सुना दी थी, लेकिन तभी उन्हें तमिल फिल्म “जिगरथंडा” (Jigarthanda 2014 film)) को हिंदी में बनाने का आइडिया आया, जिसके बाद उन्होंने अक्षय कुमार के साथ “जिगरथंडा” का हिंदी रीमेक “बच्चन पांडे” नाम से बनाया। जिसे ओटीटी पर रिलीज किया गया था, हालांकि फिल्म लोगों को कुछ खास पसन्द नहीं आई।

फरहाद शामजी जिस फिल्म को (वीरम रीमेक) अक्षय कुमार के साथ बनाने वाले थे, उसकी कहानी उन्होंने सलमान खान को सुनाई थी। सलमान खान को फिल्म की कहानी काफी पसन्द आई और इस तरह से सलमान खान और फरहाद शामजी की पहली फिल्म “किसी का भाई किसी की जान” बनकर तैयार है।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: स्टार कास्ट

“किसी का भाई किसी की जान”, फरहाद शामजी की सलमान खान के साथ पहली फिल्म है। फिल्म तमिल फिल्म वीरम का रीमेक है, जिसमें अजित कुमार और तमन्ना, बाला, संथानम, नासर, प्रदीप रावत और अतुल कुलकर्णी आदि कलाकार मूख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन शिवा ने किया है।

सलमान खान स्टारर “किसी का भाई किसी की जान” में उनके अलावा वेंकटेश, पूजा हेगड़े, जस्सी गिल, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जगपति बाबू, भूमिका चावला, आसिफ शेख, भाग्यश्री, शहनाज गिल, अभिमन्यु सिंह, विजेंद्र सिंह, अब्दु रोज़िक, मालविका शर्मा, पलक तिवारी, अमृता पुरी आदि कलाकार मूख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगें। फिल्म के एक गान में राम चरण और यो यो हनी सिंह कैमियो कर रहे हैं। जगपति बाबू इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सलमान ने दोस्तो और परिवार के लिए रखा फिल्म का प्रीमियर

“किसी का भाई किसी की जान” सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। हाल ही में सलमान ने अपने परिवार और दोस्तो के लिए फिल्म का प्रीमियर रखा है। इसे सलमान का पैशन प्रोजेक्ट बताया जा रहा है। फिल्म ईद 2023 (21 अप्रैल) पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

फिल्म, वीरम (2014) की रीमेक है, जो एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शादी नहीं करना चहाता है। उसके चार छोटे भाई चाहते हैं कि उसकी शादी हो जाए ताकि वे भी घर बसा सकें। सलमान ने अपने पनवेल फार्महाउस पर अपने परिवार और कर्मचारियों के लिए फिल्म का प्रीमियर रखा है।

सलमान खान को अपने परिवार और कर्मचारियों से फिल्म देखने के बाद सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। “हर किसी को फिल्म पसंद आई है। फिल्म को पूरी तरह से पारिवारिक मनोरंजन वाली फिल्म है। उनमें से कुछ ने फिल्म में कुछ बदलाव करने का सुझाव दिया है, जिसके बाद सलमान ने बंटी नेगी को फिल्म में दलाव करने को कहा है। बंटी संपादन पर काम शुरू करने के लिए तैयार है और वह सुपरस्टार द्वारा सुझाए गए बदलावों को जल्द अंतिम रूप देंगे।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: म्यूजिक और अन्य

फिल्म में KGF फेम रवि बसरूर का बैकग्राउंड स्कोर है। वहीं रवि बसरूर हिमेश रेशमिया, सुखबीर, साजिद खान, पायल देव, देवी श्री प्रसाद और अमाल मल्लिक ने गाने गाए हैं। फिल्म का निर्माण सलमान खान फिल्म्स ने किया है। फिल्म को जी स्टूडियो डिस्टीब्यूट कर रहा है। फिल्म में वी. मणिकंदन की सिनेमेटोग्राफी है और इसके एडिटर है यूरेश सावंत।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: कहानी

किसी का भाई किसी की जान फिल्म वीरम का रीमेक है। फिल्म की कहानी पांच भाइयों के इर्द-गिर्द घुमती है। पांचो भाईयों में सबसे बड़े भाई सलमान खान (भाईजान) जीवन भर शादी नहीं करना चहाते है। क्योंकि उसे लगता है कि उसकी पत्नी भाइयों के बीच दरार पैदा कर सकती है। वहीं उनके चारों छोटे भाई (जस्सी गिल, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, विजेंद्र सिंह) उसके शादी के विचार से नफरत करते हैं और वो सभी दिखावा करते है कि वो ना तो किसी के प्यार में पड़ना चाहते हैं और न ही किसी से शादी करना चाहते हैं।

फिल्म में पुजा हेगडे के आने से कहानी का रुख बदल जाता है। जिसके बाद से कहानी में विलेन जगपति बाबू और अभिमन्यु सिंह की एंट्री होती है। उनका भाईजान से क्या लेना देना है और वो भाईजान के पिछे क्यों है। वो भाईजान के पिछे हैं या भाईजान उनके पिछे हैं। फिल्म की पूरी कहानी जानने के लिए आपको फिल्म देखना होगा। किसी का भाई किसी की जान अप्रेल 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: टीजर

ये भी पढ़े:

  1. Project K रिलीज डेट अनाउंस, सिनेमाघरों में इस दिन रिलीज होगी “प्रोजेक्ट के”

2. नानी की पैन इंडिया फिल्म ‘दशहरा’ का टीजर रिलीज

Project K रिलीज डेट अनाउंस, सिनेमाघरों में इस दिन रिलीज होगी “प्रोजेक्ट के”

नानी की पैन इंडिया फिल्म ‘दशहरा’ का टीजर रिलीज, एसएस राजामौली को नानी का लुक आया पसंद

Rajan Chauhan
Rajan Chauhanhttps://unfoldednow.com/
राजन चौहान, एक पेशेवर कंटेंट और स्टोरी राइटर, जिनका जेम्स कैमरन और एसएस राजमौली के प्रति उत्साह और प्रेम निरंतर बढ़ता है। सिनेमा के आलेखिकी स्वरूप के साथ, उनकी कहानियाँ अनूठी भाषा में बोलती हैं। विभिन्न मीडिया हाउसेस और न्यूज पोर्टल्स के साथ किए गए अनुभव ने उन्हें एक स्थिर स्थान पर पहुंचाया है। राजन की कहानियाँ व्यापक हैं, जो विभिन्न दृष्टिकोणों से जीवन की रूचियों को छूने का प्रयास करती हैं। उनका क्रिएटिव साहस, उत्कृष्टता की ऊंचाइयों तक पहुंचता है, जो हमेशा सुन्दर कहानीबद्धता के आयाम को प्रमोट करता है।

More Like This

Get notified whenever we post something new!