मंगलवार, जुलाई 2, 2024

Creating liberating content

Search Example

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Trailer: साउथ इंडियन स्टाइल में एक्शन करते दिखे दबग अभिनेता, जगपति बाबू बने हैं खूंखार विलेन

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Trailer:

किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan): तमिल सुपरस्टार थाला अजित की 2014 की सुपरहिट फिल्म Veeram की रिलीज के 9 साल बाद सलमान खान फिल्म का हिंदी रीमेक किसी का भाई किसी की जान लेकर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। फरहाद ने इससे पहले हाउसफुल 3, बेबी कम ना वेब सीरीज़, बू सबकी फटेगी वेब सीरीज़, हाउसफुल 4, बच्चन पांडे, पॉप कौन? आदि का निर्देशन किया है। उनकी ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल रही हैं। आज उनकी फिल्म किसी का भाई किसी की जान का ट्रेलर रिलीज हुआ है। ट्रैलर एक्शन से भरपूर है। ये पहली ऐसी हिंदी फिल्म है, जिसमें साउथ कल्चर को अच्छे से दिखाया गया है।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Trailer

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Trailer में क्या है खास:

फिल्म के ट्रेलर को देखकर आंदाजा लगााया जा सकता है कि फिल्म में तेलंगाना और आंध्र प्रदेश का बैकड्रॉप होने वाला है। इतना ही नहीं फिल्म में तीन तेलुगू अभिनेता भी दिखाई देंगे। इनमें वेंकटेश, जगपति बाबू और राम चरण शामिल हैं। जहां राम चरण फिल्म में कैमियो करते नजर आएंगे, वहीं वेंकटेश फिल्म में पूजा हेगड़े के भाई का किरदार निभा रहे हैं, जबकि जगपति बाबू फिल्म में मूख्य विलेन बने हैं। फिल्म के ट्रेलर को फिल्म के फर्स्ट हॉफ से लेकर सेकेंड़ हॉफ से काठा गया है। इसे एक बेहतरीन टच दिया गया है। ट्रेलर में कई सारे एक्शन सीक्वेंस है। ट्रलेर में सलमान और पूजा हेगड़े के बीच केमिस्ट्री अच्छी लग रही है। फिल्म कितनी अच्छी है, ये तो सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Trailer

फिल्म में सलमान खान, वेंकटेश, जगपति बाबू के अलावा जस्सी गिल, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, भूमिका चावला, भाग्यश्री, शहनाज गिल, अभिमन्यु सिंह, सूरज पांचोली, विजेंदर सिंह, विनाली भटनागर, रोहित कडू देशमुख, अब्दु रोज़िक, पलक तिवारी, करण कपूर, आसिफ शेख, अमृता पुरी, हिमांशी खुराना, आसिम रियाज, राम चरण “येंतम्मा” गाने में कैमियो में, यो यो हनी सिंह आदि कलाकार है।

 

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan कहानी:

फिल्म की कहानी भाईजान नामक शख्स के इर्द गिर्द घूमती है। भाईजान अपने भाइयों के साथ खुशी से रहता है, जो एक ईमानदार आदमी है। भाईजान लड़ाई- झगड़े से दूर शाति से भाइयों के साथ रह रहा था, लेकिन उसे अपनी अपनी तेलुगु-भाषी प्रेमिका भाग्य के लिए हिंसा का रास्ता फिर से आपनाना पड़ता है। भाग्य का परिवार “राउडी” अन्ना के साथ अपने पिछले विवादो के कारण मुश्किल में है। भाईजान को जब यह पता चलता है तो वह बिना किसी को बताए उनकी रक्षा करने के लिए निकल पड़ता है।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Trailer

Veeram का रीमेक है Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan:

सलमान खान कि इस फिल्म के बनने के पिछे की कहानी काफी रोमांचक है। दरअसल फिल्म के निर्देशक फरहाद सामजी काफी सालो से Veeram के हिंदी रीमेक पर काम कर रहे थे। पहले इस फिल्म को लैंड़ ऑफ लुंगी (Land Of Lungi) नाम से अक्षय कुमार के साथ बनाया जा रहा था, लेकिन बीच में निर्देशक को एक और तमिल फिल्म जिगरथंडा का रीमेक करने का आइडिया आया था।

फरहाद ने जिगरथंडा के रीमेक को अक्षय कुमार के साथ बनाने का प्लान बनाया और इस तरह उन्होंने लैंड़ ऑफ लुंगी (Land Of Lungi) को सलमान खान को नैरेट किया था। इस तरह से फिल्म Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan सलमान खान को मिल गई, सलमान ने फिल्म का निर्माण भी किया है। सलमान खान को आखिरी बार फिल्म पठान फिल्म में शाहरुख खान के साथ देखा गया था। वो यश राज फिल्म्स की टाइगर सीरीज की तीसरी फिल्म टाइगर 3 में काम कर रहे हैं। अब देखना होगा की दबंग अभिनेता की फिल्म Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan दर्शको को कितना पसंद आती है। फिल्म 21 अप्रैल को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।

ये भी पढ़ें-

  1. RRR: ऑस्कर 2023 में RRR के Naatu Naatu को मिला ऑस्कर
  2. Miss Shetty Mr Polishetty: अनुष्का शेट्टी और नवीन पॉलिशेट्टी की नई फिल्म का टाइटल आनाउंस
  3. Zee Cine awards 2023: कार्तिक आर्यन बने बेस्ट एक्टर, आलिया ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड

 

Rajan Chauhan
Rajan Chauhanhttps://unfoldednow.com/
राजन चौहान, एक पेशेवर कंटेंट और स्टोरी राइटर, जिनका जेम्स कैमरन और एसएस राजमौली के प्रति उत्साह और प्रेम निरंतर बढ़ता है। सिनेमा के आलेखिकी स्वरूप के साथ, उनकी कहानियाँ अनूठी भाषा में बोलती हैं। विभिन्न मीडिया हाउसेस और न्यूज पोर्टल्स के साथ किए गए अनुभव ने उन्हें एक स्थिर स्थान पर पहुंचाया है। राजन की कहानियाँ व्यापक हैं, जो विभिन्न दृष्टिकोणों से जीवन की रूचियों को छूने का प्रयास करती हैं। उनका क्रिएटिव साहस, उत्कृष्टता की ऊंचाइयों तक पहुंचता है, जो हमेशा सुन्दर कहानीबद्धता के आयाम को प्रमोट करता है।

More Like This

Get notified whenever we post something new!