मंगलवार, जुलाई 2, 2024

Creating liberating content

Search Example

Zee Cine awards 2023: कार्तिक आर्यन बने बेस्ट एक्टर, आलिया ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड

Zee Cine awards 2023:

जी सिने अवार्ड्स का आयोजन रविवार यानी 26 फरवरी की रात को मुंबई में हुआ है। इस अवार्ड समारोह में वरुण धवन, कार्तिक आर्यन, शाहिद कपूर, टाइगर श्रॉफ, बोनी कपूर, विवेक अग्निहोत्री, राजकुमार संतोषी, अयान मुखर्जी, पूजा हेगड़े, रश्मिका मंदाना, कियारा आडवाणी, बॉबी देओल, आलिया भट्ट आदि सितारे शामिल हुए हैं।

रेड कार्पेट पर पर सितारों ने खूब धमाल मचाया है। जहां कियारा आडवाणी रेड गाउन में दिखाई दी हैं, वहीं आलिया भट्ट सी ग्रीन गाउन में किसी खूबसूरत बला से कम नजर नहीं आईं हैं।

  

उन्होंने न्यूड मेकअप लुक कैरी किया है। उनके इस लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे है। आलिया का लुक काफी सिंपल था, जिसमें वो काफी हॉट दिखी हैं। कृति सेनन और वरुण धवन भी काफी स्टाइलिश दिखे हैं।

अवार्ड समारोह में रश्मिका मंदाना ब्लैक कलर की बॉडीकॉन शॉर्ट ड्रेस में दिखी हैं, जिसमें वो काफी हॉट लग रही हैं। उन्होंने अपनी स्माइल से अपने फैंस का दिल जीत लिया।

Zee Cine awards 2023: आलिया भट्ट, कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी ने जीते अवॉर्ड

एक्ट्रेस आलिया भट्ट को फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में उनकी शानदार परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया है। आपको बता दें कि इससे पहले उन्हें दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था।

अभिनेता कार्तिक आर्यन को फिल्म भूल भुलैया 2 के लिए शानदार परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। आपको बता दें कि भूल भुलैया 2 कोरोना काल के बाद हिट होने वाली पहली फिल्म थी। फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ कियारा आडवाणी और तब्बू लीड रोल में थी।

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं। कियारा के लिए ये साल काफी अच्छा रहा है। वो इस साल कई बडी फिल्मों का हिस्सा बनी हैं। वो राम चरण और शंकर की फिल्म में भी काम कर रही हैं। कियारा को स्टार ऑफ द इयर के अवॉर्ड मिला है।

यहां देखे Zee Cine awards 2023 विजेताओं की पूरी लिस्ट-

बेस्ट एक्टर: कार्तिक आर्यन (भूल भुलैया 2)

बेस्ट अभिनेता (ऑडियंस चॉइस): अनुपम खेर (द कश्मीर फाइल्स)

बेस्ट फीमेल एक्ट्रेस: आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी)

बेस्ट अभिनेत्री (जूरी): आलिया भट्ट (डार्लिंग्स)

बेस्ट डेब्यू: रश्मिका मंदाना (गुडबाय)

स्पोटिंग एक्टर (मेल): अनिल कपूर (जुगजग जीयो)

बेस्ट फिल्म (ऑडियंस चॉइस): द कश्मीर फाइल्स

बेस्ट स्क्रीनप्ले: कश्मीर फाइल्स

बेस्ट फिल्म (जूरी): डार्लिंग्स

बेस्ट एडिटिंग: संयुक्त कज़ा, (भेड़िया)

बेस्ट म्यूजिक: प्रीतम, (ब्रह्मास्त्र)

बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर: सचिन-जिगर, (भेड़िया)

बेस्ट साउंड डिज़ाइन: कुणाल शर्मा, (भेड़िया)

मोस्ट स्ट्रीम्ड एल्बम ऑफ थे ईयर: सचिन-जिगर, (भेड़िया)

परफ़ॉर्मर ऑफ़ द इयर (मेल और फीमेल): जुगजुगग जीयो और भेडिया के लिए वरुण धवन, जुगजुगग जीयो और भूल भुलैया 2 के लिए कियारा अडवाणी को

बेस्ट कोरियोग्राफी: बॉस्को-सीजर (भूल भुलैया 2)

ज़ी सिने अवार्ड्स (Zee Cine awards 2023) क्या हैं:

ज़ी सिने अवार्ड्स एक वार्षिक पुरस्कार समारोह है। इसे ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड द्वारा आयोजित किया जाता है, जो भारत के सबसे बड़े मीडिया और मनोरंजन समूहों में से एक है। ज़ी सिने अवार्ड्स 2023 रविवार को आयोजित किया गया है। ज़ी सिने अवार्ड्स को 1998 में शुरू किया गया था, और तब से, भारतीय सिनेमा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और उपलब्धियों का सम्मान करने के लिए उन्हें सालाना आयोजित किया जाता है। इन वर्षों में, पुरस्कार समारोह का कद और लोकप्रियता बढ़ी है और यह भारतीय फिल्म उद्योग में सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक बन गया है।

जी सिने अवॉर्ड्स 2022 ( (Zee Cine awards 2022) में ये रहे थे विजेता:

2022 में, ज़ी सिने अवार्ड्स को COVID-19 महामारी के कारण वर्चुअली आयोजित किया गया था। यहां जी सिने अवार्ड्स 2022 के विजेताओं की सूची दी गई है:

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष): इरफान खान (अंग्रेजी मीडियम)

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (महिला): तापसी पन्नू (थप्पड़)

सर्वश्रेष्ठ फिल्म: थप्पड़

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: अनुभव सिन्हा (थप्पड़)

बेस्ट डेब्यू (मेल): शुभम सराफ (द व्हाइट टाइगर)

बेस्ट डेब्यू (फीमेल): अलाया एफ (जवानी जानेमन)

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता (पुरुष): सैफ अली खान (तांडव)

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता (महिला): रत्ना पाठक शाह (थप्पड़)

सर्वश्रेष्ठ कहानी: अनुभव सिन्हा और मृण्मयी लागू वैकुल (थप्पड़)

सर्वश्रेष्ठ पटकथा: जूही चतुर्वेदी (गुलाबो सिताबो)

सर्वश्रेष्ठ संगीत: अमित त्रिवेदी (लूडो)

सर्वश्रेष्ठ गीत: गुलज़ार (दिल बेचारा)

सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक (पुरुष): अरिजीत सिंह (लव आज कल से शायद)

सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका (महिला): श्रेया घोषाल (पद्मावत से घूमर)

लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड: धर्मेंद्र

ज़ी सिने अवार्ड्स हमेशा से सितारों से भरा कार्यक्रम रहा है, और वे भारतीय फिल्म उद्योग के कुछ सबसे बड़े नामों को आकर्षित करते हैं। पुरस्कार समारोह उन लोगों की प्रतिभा और कड़ी मेहनत का जश्न मनाने के लिए एक मंच प्रदान करता है, जो भारतीय सिनेमा के लिए दिन रात काम कर रहे हैं और अच्छे सिनेमा को दर्शको तक पहुंचा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

  1. सलमान खान ने अपने परिवार को दिखाई “Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan”, दोस्तों और स्टाफ से भी लिया फीडबैक

2. Project K रिलीज डेट अनाउंस, सिनेमाघरों में इस दिन रिलीज होगी “प्रोजेक्ट के”

 

Rajan Chauhan
Rajan Chauhanhttps://unfoldednow.com/
राजन चौहान, एक पेशेवर कंटेंट और स्टोरी राइटर, जिनका जेम्स कैमरन और एसएस राजमौली के प्रति उत्साह और प्रेम निरंतर बढ़ता है। सिनेमा के आलेखिकी स्वरूप के साथ, उनकी कहानियाँ अनूठी भाषा में बोलती हैं। विभिन्न मीडिया हाउसेस और न्यूज पोर्टल्स के साथ किए गए अनुभव ने उन्हें एक स्थिर स्थान पर पहुंचाया है। राजन की कहानियाँ व्यापक हैं, जो विभिन्न दृष्टिकोणों से जीवन की रूचियों को छूने का प्रयास करती हैं। उनका क्रिएटिव साहस, उत्कृष्टता की ऊंचाइयों तक पहुंचता है, जो हमेशा सुन्दर कहानीबद्धता के आयाम को प्रमोट करता है।

More Like This

Get notified whenever we post something new!